दर्यापुर में सवा किलो गांजा समेत एक गिरफ्तार

दर्यापुर/दि.28- दर्यापुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के विरोध में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने 1 किलो 238 ग्राम गांजा जब्त किया है. दर्यापुर-अकोला मार्ग पर दहीहांडा फाटा के पास 26 अप्रैल की शाम यह कार्रवाई की गई.
दहीहांडा फाटा, अकोला-दर्यापुर रोड परिसर में मादक पदार्थ की बिक्री अथवा यातायात होने वाला है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने वहां जाल बिछाया. तब संदिग्ध अवस्था में घुम रहे एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की पन्नी में हरे रंग के पत्ते, फुल और बीज वाला पदार्थ बरामद हुआ. जांच में यह गांजा रहने की बात उजागर हुई. जब्त किये गये 1 किलो 238 ग्राम गांजे की कीमत 22 हजार 800 रुपए हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माल जब्त कर लिया है.

Back to top button