शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की जबरदस्त नाकाबंदी

अमरावती/दि.25 – शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र अंतर्गत शहर के राजापेठ, राजकमल, जयस्तंभ चौक, पंचवटी चौक व शेगांव नाका चौक जैसे प्रमुख चौक-चौराहों पर इस समय जबरदस्त बैरिकेटिंग करते हुए नाकाबंदी की गई है. जहां से गुजरनेवाले सभी वाहनों की जमकर जांच-पडताल की जा रही है. इन बैरिकेटिंग वाले स्थानों पर संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस पथकों सहित यातायात पुलिस एवं क्यूआरटी पथक के कर्मचारियों को भी बंदोबस्त में लगाया गया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों द्वारा बताया गया कि, यातायात नियमों के पालन सहित ड्रंक एंड ड्राइव अभियान को साकार करने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेटिंग करते हुए वहां से गुजरनेवाले वाहनों की जांच-पडताल की जा रही है.





