सत्यनारायण मंदिर में पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ की पूर्णाहुति
धर्मावलंबियों की उत्साहपूर्ण, श्रद्धामय उपस्थिति

* संपूर्ण वातावरण अभिभूत, सैकडों ने पायी प्रसादी
* अधिक मास के निमित्त सत्यनारायण संस्थान के आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साहपूर्ण सहभाग
अमरावती/दि.23 – रंगारी गली स्थित सत्यनारायण मंदिर परिसर पिछले चार दिनों से श्रीसूक्त, श्री लक्ष्मी सूक्त और विष्णु सहस्त्रनाम से गूंज रहा है. उज्जैन से पधारे 11 विप्र वृंद यहां पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ आज दोपहर अभिजीत मुहूर्त में बडे ही भक्तिभाव से संपन्न हुआ. अभूतपूर्व वातावरण वहां बना. यज्ञ दर्शन के लिए यजमानों के परिजनों के साथ ही सैकडों धर्मावलंबी उमडे थे. अग्रवाल समाजबंधुओं ने भी पूर्णाहुति में सहर्ष सहभाग लेकर अपने-आप को धन्य किया. सभी ने आयोजकों द्वारा रखी गई पावन प्रसादी का श्रद्धापूर्वक लाभ लिया.
* सवा लाख आहुतियां अर्पित
यज्ञ के आचार्य पं. वसंतकुमार श्रीमाली उर्फ नोका महाराज रहे. उनके संग पं. हरी जोशी, पं. प्रफुल दवे सहित कुल 11 ब्राह्मणवृंद पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ का विधान पूर्ण करवाया. यज्ञ के लिए उज्जैन से भी वेदपाठी पधारे जिसके कारण सभी 5 दिन 21-21 हजार कुल सवा लाख आहुतियां यज्ञ कुंड में अर्पित की गई. स्पष्ट मंत्रोच्चार ने समस्त यजमानों को सहपरिवार अभिभूत कर दिया था. प्रत्येक यजमान पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ पूर्ण करने उपरांत अलौकिक आभा महसूस कर रहा था. उल्लेखनीय है कि, प्रमुख यजमान पीयूष किशोर गोयनका रहे.
* यह रहे पुण्यशाली यजमान
यज्ञ में 21 जोडों ने आहूति अर्पित की. जिनमें पीयूष किशोर गोयनका-पलक, राधेश्याम अग्रवाल राज जनरल, राजू चूडीवाला, प्रमोद अग्रवाल-सुनीता, शशिकांत अग्रवाल ताडपत्री-सुनीता, राकेश अग्रवाल परतवाडा-रुपा, गोपाल चांडक श्रीनिवासा मॉल-विद्या, डॉ. अनिल सराफ अग्रवाल, प्रभाष अग्रवाल इंद्रपुरी, सुनील नवरंग राय अग्रवाल, हरीचंद गोयल, राहुल केडिया-अनुजा, पवन चूडीवाला, दीपक अग्रवाल-संगीता, शुभम अग्रवाल सारवाडी, आनंद सिंघानिया, सुभाष अग्रवाल रेडियंट, गिरीष जालान, हरीश गोयनका, द्वारकाप्रसाद अग्रवाल गुरुदेव नमकीन ने हवन में सपत्नीक सहभाग लेकर आहूति अर्पित की.
पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ के लिए सत्यनारायण मंदिर में 5 हवनकुंड निर्माण किये गये. जिसमें अर्धचंद्रकुंड, पद्मकुंड, व्रतकुंड, मुख्य आचार्यकुंड आदि का समावेश है. रोजाना 21 जोडों के द्वारा हवनकुंड में आहूति अर्पित की गई. जिसमें विष्णु सहस्त्रनाम हवन, श्रीसूक्त हवन स्थापित हवन का विधान किया जा रहा है. सुबह के सत्र में आहूति व शाम को आरती का आयोजन किया गया. उसी प्रकार समाजबंधुओं के लिए हवन समाप्ति पश्चात महाप्रसाद का आयोजन का भी सैकडों भाविकों ने आनंद लिया. पुरुषोत्तम मास के आरंभ में ही धर्म नगरी अमरावती में वह भी गेट के भीतर आयोजित यज्ञ ने अत्यंत धार्मिक, पवित्र वातावरण निर्मित की थी. उपस्थितों की भावना भी पावन होने का आभास सभी को हुआ. अधिक मास अर्थात पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में सत्यनारायण मंदिर में आयोजित पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ के मुख्य आयोजक किशोर गोयनका रहे. सर्वश्री समाज अध्यक्ष विजय केडिया, सचिव अजय चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय झुनझुनवाला, वीरेंद्र गणेडीवाल, नरेंद्र छावछरिया, विजय अग्रवाल केबी, रमेश अग्रवाल केबी, नितिन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल गब्बर, मनीष जालान, अमित अग्रवाल, सचिन मित्तल, अमित अग्रवाल फटाखा, राधेश्याम अग्रवाल, विशाल सुरेका, संजय अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल सहित बडी संख्या में समाजबंधु और भगिनी की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही. समाचार लिखे जाने तक 700 अधिक लोगों ने प्रसादी ग्रहण की थी.





