श्री दत्त याग की पूर्णाहुति भव्य
चीन मंदिर में उमडे भाविक

** पुरोहित राजा जी शांडिल्य और अन्य ब्रह्मवृंद के द्वारा मंत्रोच्चार
* संपूर्ण कुंभारवाडा परिसर भक्तिमय, सैकडों ने पाई महाप्रसादी
अमरावती/दि.4 – श्री दत्त संस्थान कुंभारवाडा में पुरुषोत्तम मास उपलक्ष्य आयोजित श्री दत्त याग की पूर्णाहुति आज पूर्वान्ह 11.31 बजे पुरोहितों के दिव्य मंत्रोच्चार के साथ हुई. बडी संख्या में श्रद्धालु इस प्राचीन मंदिर में उमडे थे. यज्ञ का दर्शन लाभ लेने के साथ महाप्रसाद का भी लाभ सैकडों भाविकों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया. आयोजकों ने अत्यंत सुंदर व्यवस्था की थी. उसी प्रकार राजा जी शांडिल्य गुरुजी और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए मंत्रोच्चार से संपूर्ण परिसर पावन हो गया था. वेदों की सूक्तियों से गूंज उठा था. श्री दत्त याग का आयोजन अत्यंत सफल रहा.
यज्ञ के यजमान रोहित बांडे, दीप्ति बांडे, अनंत साऊरकर, अनुराधा साऊरकर, मनोज केवले, अंजली केवले, प्रभाकर जोशी, इरावती जोशी, प्रमोद निपानकर, प्राजक्ता निपानकर, प्रदीप खेडकर, अर्चना खेडकर आदि रहे. बडी श्रद्धा से पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच यजमान दंपति ने आहुति दी. ठीक समय पर पूर्णाहुति तत्पश्चात आरती एवं शांति पाठ किया गया. राजा जी शांडिल्य के साथ भालेराव गुरुजी, सागर लक्रस गुरुजी, माहुलीकर जोशी गुरुजी, भार्गव गुरुजी, वाठोडकर गुरुजी, पंडित वसंत महाराज श्रीमाली ने दिव्य मंत्रोच्चार कर यज्ञ विधिवत पूर्ण करवाया.
इस अवसर पर सर्वश्री दीपक हुंडीकर, चंद्रशेखर हंबर्डे, मधुकर साऊरकर, प्रभाकर केवले, मनोज केवले, धनंजय चतारे, अभिनंदन पेंढारी, विलास इंगोले, मनोज उर्फ राजू भेले, पुरुषोत्तम मूंधडा, हरी विंचुरकर, शेखर पांडे, किरण साऊरकर, राजा जोशी, नरेश अतकरे, रमेश राघोर्ते, प्रदीप खेडकर, संदीप खेडकर, नागोराव पुसतकर, संजय भंडारजकर, ओम नावंदर, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, दीपक गुल्हाने, सुरेश रतावा, सुनीता भेले सहित अनेकानेक मान्यवरों की उपस्थिति रही.





