शराब के विवाद पर बेटे ने ही की पिता की हत्या

बुलढाणा /दि.20- बुलढाणा जिले के हतेडी खुर्द ग्राम में शराब के लिए हुए विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर शव जला दिया. शुरुआत में पिता लापता रहने की जानकारी देकर पुलिस की दिशाभूल की गई थी. लेकिन तकनीकी जांच, कॉल डिटेल्स और गोपनीय जानकारी के आधार पर ग्रामीण पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया.
जानकारी के मुताबिक समाधान घायवट नामक व्यक्ति 8 मई को अचानक लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी. जांच शुरु रहते पुलिस को संदेहास्पद बात पता चली. जांच में पता चला कि, मध्यरात्रि के दौरान शराब लाने के कारण पर से पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया. पश्चात आरोपी बेटे ने पिता के गुप्तांग पर जोरदार लात मारी. इस कारण उनकी मृत्यु होने का आरोप पुलिस ने किया है. प्रकरण उजागर न होने के लिए शव खेत में जला देने का गंभीर आरोप भी पुलिस ने किया है. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button