अमरावती में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान
24 से 26 जुलाई तक विशेष शिविर

* फॉर्म नहीं भरने पर कट सकता है नाम
अमरावती/दि.22 – अमरावती के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष येरेकर ने मतदाताओं से विशेष अपील करते हुए कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. सभी पात्र मतदाताओं को अपना गणना पत्रक भरकर बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करना अनिवार्य है.
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया केवल नए मतदाताओं के लिए नहीं, बल्कि जिनका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें भी यह फॉर्म भरना आवश्यक है. यदि कोई मतदाता निर्धारित समय में फॉर्म जमा नहीं करता है, तो उसका नाम प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकता.
* 16 लाख फॉर्म जमा, 9 लाख अभी बाकी
जिलाधिकारी के अनुसार, अमरावती जिले में अब तक करीब 16 लाख मतदाताओं ने अपना गणना पत्रक जमा कर दिया है, जबकि लगभग 9 लाख मतदाता अभी भी फॉर्म जमा करने से वंचित हैं. प्रशासन ने इन सभी मतदाताओं से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.
* 24 से 26 जुलाई तक विशेष अभियान
बचे हुए मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन शुक्रवार 24 जुलाई से रविवार 26 जुलाई तक विशेष अभियान चलाएगा. इस दौरान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित इङज मौजूद रहेंगे और गणना पत्रक स्वीकार करेंगे.
* मतदाताओं के लिए अपील
जिलाधिकारी ने नागरिकों से कहा है कि वे 2024 के विधानसभा चुनाव में जिस मतदान केंद्र पर मतदान किया था, उसी बूथ पर जाकर इङज से संपर्क करें और अपना गणना पत्रक भरकर जमा करें. इससे उनका नाम नई मतदाता सूची में सुरक्षित रहेगा और वे मतदान के अधिकार से वंचित नहीं होंगे. जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से इस विशेष अभियान का लाभ उठाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.





