दो दोस्तों की आत्महत्या
एक आरोपी गिरफ्तार, चिठ्ठी में निकला था नाम!

* पुलिस सरगर्मी से जुटी जांच में
अकोला/दि.13 – बार्शीटाकली तहसील अंतर्गत बिहाडमाथा शेतशिवार परिसर में महान बांध के जंगल में नीम के पेड से लटकी दो मित्रों की लाश के संदर्भ में भयंकर खुलासा हुआ है. एक महिला सहित दो लोगों पर प्रताडित करने का आरोप मृतक की जेब मिले सुसाइड नोट में मिलने का दावा कर पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जा रहा है.
बता दें कि, किशोर बलिराम सोनटक्के और किशोर मारुती बोडखे ने एक ही पेड पर फांसी लगा ली. दोनों अपने-अपने घरों से गत शनिवार 9 मई से लापता थे. सोनटक्के के लापता होने की शिकायत पिंजर थाने में और बोडखे के लापता होने की शिकायत मंगरुल पीर थाने में दी गई थी.
मंगलवार को सबेरे दोनों के शव पेड से लटके मिले. जिससे संपूर्ण बार्शीटाकली में खलबली मची. दोहरी आत्महत्या का यह प्रकरण पुलिस जांच में मानसिक रुप से प्रताडित किए जाने और धमकाने का उजागर हुआ है. पुलिस ने नीलेश चौधरी और महिला द्वारा प्रताडित किए जाने की जानकारी सुसाइड नोट में रहने की जानकारी दी है. इस चिठ्ठी के आधार पर पुलिस ने नीलेश चौधरी को गिरफ्तार किया. बताया गया कि, किशोर सोनटक्के ने यह सुसाइड नोट अपने भांजे रोहन महल्ले को वॉटस्एप पर भेजा था. पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए एक आरोपी को दबोचा. दोहरी आत्महत्या प्रकरण की जांच-पडताल एसपी अर्चित चांडक, अपर एसपी बी. चंद्रकांत रेड्डी, एसडीपीओ वैशाली मुले, स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक शंकर शेलके और बार्शीटाकली के थानेदार प्रवीण धुमाल के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक बालू पवार कर रहे हैं.





