अकोला में एटीएस ने एक को दबोचा
मूल रुप से वाशिम का रहनेवाला

* राज्य के अनेक शहरों में छापेमारी
* पाकिस्तानी शहजाद भट्टी से संपर्क का दावा
अकोला/दि.13 – आतंकवाद विरोधी दस्ते एटीएस ने राज्य के अनेक शहरों में जोरदार कार्रवाई करते हुए कई युवकों को बंदी बनाया है. अकोला के भी वाशिम जिले के मूल निवासी युवक को दबोचे जाने की जानकारी एटीएस के हवाले से सूत्रों ने दी है. जिससे यहां खलबली मची है. पहले भी अकोला के कुछ कुख्यात के नाम बिष्णोई गैंग सहित आतंकी संगठनों से जुडे होने का दावा किया गया था.
एटीएस ने आज तडके पुणे, नाशिक, नांदेड और अकोला सहित कई शहरों में अचानक छापामार कार्रवाई कर आतंकी संगठनों से नाता रखने के आरोप में कई आरोपियों को दबोचा है. इसी के तहत अकोला में भी कार्रवाई किए जाने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, पाकिस्तानी अपराधी शहजाद भट्टी से जुडे लोगों की धरपकड शुरु है. अकोला से बंदी बनाए गए युवक को एटीएस अज्ञात स्थल ले गई है. एटीएस ने आरोपी का नाम और उसे गिरफ्तार किए गए ठिकाने की जानकारी देने में असमर्थता व्यक्त की है. एटीएस का इतना जरुर कहना रहा कि, उस पर लगातर निगरानी थी. उसने शहजाद भट्टी से संपर्क का प्रयास किया था. यह भी बताया गया कि, नागपुर और वाशिम में भी एटीएस ने छापामार कार्रवाई की है. समाचार लिखे जाने तक उसका ब्यौरा नहीं मिल पाया था.





