अधिक मास के पावन पर्व पर सुंदरकांड पाठ
कलर्स सखी मंच का आयोजन

अमरावती/दि.27- अधिक मास के पावन पर्व पर कलर्स सखी मंच द्वारा 14 जून को श्रीमती विमल काकानी के निवास पर चार धाम मंडल के सहयोग से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. सुंदरकांड पाठ से और भजन-कीर्तन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हुआ. कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती विमल काकानी एवं श्रीमती शांता दरक व अध्यक्ष श्रीमती कविता राठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सखियों ने उत्स्फूर्त सहभाग लिया.
इस अवसर पर गोवा में आयोजित राष्ट्रीय भालाफेक स्पर्धा में स्वर्णपदक जीतनेवाली श्रीमती विमल काकानी का कलर्स सखी मंच की ओर से सम्मान किया गया. उसके पश्चात अधिक मास के उपलक्ष्य में चार धाम भजन मंडली की सखियों द्वारा ओटी भरने की परंपरा निभाई गई. कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को खिचडी प्रसाद का वितरण किया गया. जिसका सभी उपस्थितों ने आनंद लिया. बडी संख्या में उपस्थित सखियों आयोजन को सफल एवं आध्यात्मिक स्वरुप प्रदान किया.
कार्यक्रम में संध्या मुंदडा, पूजा गोयनका, सरोज राठी, मीना चौबे, मीना उपाध्याय, राखी मालू, सरिता राठी, वर्षा चांडक, शीतल राजपूत, अमिता राठी, शीतल हेडा, रोशनी सारडा, सीमा मुंदडा, डॉ. पारवानी, राजश्री नावंदर, शकुंतला मालानी, मनीषा राठी, पूनम राठी, हेमा राठी, हेमा मालानी, अंजू गट्टानी, मंजू गट्टानी, नेहा तापडिया, निशा काबरा, चंदा गाडोदिया, उमा टवानी, स्नेहा राठी, शोभा हेडा, रेखा मुंदडा, सुशीला सारडा, चेतना उपाध्याय, मोनिका केडिया, रश्मी अग्रवाल आदि सखियां उपस्थित थी





