युवतियों का शोषण करने वाले परतवाडा के नराधम पर करें कडी कार्रवाई
जिला वकील संघ के पूर्वाध्यक्ष एड. शोएब खान के नेतृत्व में परतवाडा के थानेदार को ज्ञापन

अमरावती/दि.14 – सोशल मीडिया के माध्यम से अनेक नाबालिग युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण कर वीडियो वायरल करने वाले परतवाडा के मो. अयान मो. तनवीर नामक नराधम पर कडी कार्रवाई करने और एसआईटी के जरिए जांच करने की मांग को लेकर जिला वकील संघ के पूर्वाध्यक्ष एड. शोएब खान के नेतृत्व में परतवाडा के थानेदार को ज्ञापन सौंपा गया.
ज्ञापन में कहा गया है कि, परतवाडा में रहने वाले मो. अयान नामक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अनेक युवतियां जिसमें नाबालिगों का भी समावेश है, को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण कर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर लडकियों की बदनामी की. मो. अयान का यह कृत्य पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत का मामला है. इस प्रकरण की एसआईटी गठित कर गहन जांच कर अयान के साथ शामिल युवकों का भी पता लगाकर उनके खिलाफ कडी कार्रवाई करने की मांग ज्ञापन में की गई है. ज्ञापन सौपने वालों में एड. शोएब खान, सामाजिक कार्यकर्ता मो. खालीद पहलवान, युवक कांग्रेस के गुड्डू हमीद, बिल्डर असलम खान, मो. सोहेल, सरफराज खान, शेख शकील, नगरसेवक मो. मुजीब शेख रशीद, सैयद मोहसीन, रशीदभाई पेंटर, शेख तनवीर, फरदीन हुसैन, शाहरुख, मोनिस अहमद आदि का समावेश था.