लिफ्ट में फंसने से बालक की मौत

पुणे /दि.21– सिंहगढ मार्ग परिसर के निंबज नगर के रिद्धि-सिद्धि अपार्टमेंट में खेलते-खेलते लिफ्ट में फंसे शिवांश शैलेश धूत (7) नामक बालक की मृत्यु हो गई.
सोमवार की रात शिवांश घर के बाहर खेल रहा था. खेलते-खेलते वह इमारत के लिफ्ट में चला गया. उसने लिफ्ट का बटन दबा दिया और लिफ्ट शुरु भी हो गई. लेकिन लिफ्ट पहले मजले से दूसरे मजले तक पहुंचने के पूर्व बीच में ही फंस गई. लिफ्ट में क्या हुआ, वह कितनी देर वहां सहायता के लिए चिखता रहा, यह किसी को पता नहीं था. जब यह बात ध्यान में आयी तब खलबली मच गई.





