सडक हादसों में मृत्यु प्रमाण हुआ कम
वाशिम में दर्ज की गई सर्वाधिक कमी

* सडक दुर्घटनाओं को कम करने में भी मिली सफलता
अकोला/ दि.27- राज्य में सड़क यातायात में सुधार होने का चित्र सामने आ रहा है और प्राणघातक दुर्घटनाओं की संख्या में सात प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. दुर्घटनाजन्य मृत्यु की संख्या भी पिछले वर्ष की तुलना में आठ प्रतिशत कम हुई है. पिछले वर्ष की तुलना में जनवरी से मार्च के बीच की आंकड़ेवारी से यह स्पष्ट हुआ है. परिवहन विभाग द्वारा लागू की जा रही उपाययोजनाओं का सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहा है.
284 दुर्घटनाएं, तो 321 दुर्घटनाजन्य मृत्यु कम हुई
2026 वर्ष में जनवरी से मार्च महीनों की आंकड़ेवारी के अनुसार, राज्य में प्राणघातक दुर्घटनाओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 284 (7 प्रतिशत) कम और दुर्घटनाजन्य मृत्यु की संख्या गत वर्ष की तुलना में 321 (8 प्रतिशत) कम हुई है. राज्य में 2025 में जनवरी से मार्च के दौरान दुर्घटनाएं नौ हजार 385 हुई थीं और प्राणघातक दुर्घटनाओं की संख्या तीन हजार 3878 है. इसमें चार हजार 179 लोगों की मृत्यु हुई. इस वर्ष 2026 में पहले तीन महीनों में नौ हजार 259 दुर्घटनाएं हुई हैं. पिछले वर्ष की तुलना में 126 दुर्घटनाएं कम हुई हैं. प्राणघातक दुर्घटनाओं की संख्या तीन हजार 594 है और इसमें तीन हजार 3858 यात्रियों की मृत्यु हुई है.
दुर्घटनाजन्य मृत्यु कम करने में वाशिम राज्य में प्रथम
जनवरी से मार्च इस अवधि में पिछले वर्ष की तुलना में वाशिम जिले में 48 प्रतिशत दुर्घटनाजन्य मृत्यु का प्रमाण कम हुआ है. उसके बाद बीड 33 प्रतिशत, नांदेड 30 प्रतिशत, गडचिरोली 29 प्रतिशत, नाशिक शहर 28 प्रतिशत, नागपुर ग्रामीण और शहर प्रत्येक 27 प्रतिशत, सिंधुदुर्ग 26 प्रतिशत, मुंबई 26 प्रतिशत, अकोला 20 प्रतिशत, नवी मुंबई 19 प्रतिशत, धाराशिव 17 प्रतिशत, चंद्रपुर 15 प्रतिशत से दुर्घटनाजन्य मृत्यु संख्या कम हुई है.
50 प्रतिशत दुर्घटनाएं कम करने का लक्ष्य
राज्य में दुर्घटनाओं की संख्या सन 2030 तक 50 प्रतिशत कम करने का उद्देश्य परिवहन विभाग ने रखा है. इसके लिए सड़क सुरक्षा उपाययोजनाएं की जा रही हैं. राज्य स्तर पर और प्रत्येक जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा कक्ष बनाए गए हैं. प्रत्येक जिले की दुर्घटनाओं के कारण और वहां की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा उपाययोजना का आराखड़ा तैयार कर उसकी अमलबजावणी की जा रही है. इसके अलावा भी विभिन्न उपाययोजनाएं की जा रही हैं और उसके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं.
दुर्घटनाओं की संख्या कम होना दिलासादायक
परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटनाएं रोकने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं. इस वर्ष पहले तीन महीनों में ही उसके परिणाम सामने आए हैं. वाशिम और अकोला जिलों में दुर्घटनाजन्य मृत्यु की संख्या में उल्लेखनीय कमी होना दिलासादायक है, ऐसा प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रविंद्र भुयार ने कहा.





