वृद्ध किसान ने जहर गटका

नेर /दि.8 – चिकनी डोमगा में एक 70 वर्षीय किसान ने जहर गटककर आत्महत्या कर ली. मृतक किसान का नाम दसराम बन्सी चव्हाण है.
जानकारी के मुताबिक किसान दसराम चव्हाण शनिवार की सुबह खुद के खेत में गया था. घर वापस न लौटने के कारण परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरु की. दोपहर 5 बजे के दौरान वह खेत में मृतावस्था में पाया गया. शव के पास जहरिली बोतल बरामद हुई. इस किसान के पास सवा दो एकड खेती है. उस पर विविध कार्यकारी सेवा सहकारी सोसायटी का कर्ज है. आर्थिक परेशानी के चलते इस किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने की चर्चा है. घटना की जानकारी पुलिस पाटिल उमेश मेश्राम ने नेर पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा. पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button