घर में घुसकर डेढ लाख की चोरी
मकान मालिक को देखते ही चारों आरोपी भागे

तिवसा/दि.11- तिवसा थाना क्षेत्र के शिलनगरी इलाके में देर रात घर में घुसकर नकद राशि और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किये जाने की घटना प्रकाश में आयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र पुरुषोत्तम सावरकर (44) नामक व्यक्ति का फर्निचर का व्यवसाय है. गुरुवार 7 मई को तडके तीन बजे के दौरान वीरेंद्र सावरकर को परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तब कुछ आवाज सुनाई दी. इस कारण वे नींद से उठकर बेडरुम की तरफ गये. तब एक अज्ञात व्यक्ति अलमारी के पास खडा था. वीरेंद्र को देखते ही वह हॉल की तरफ भागा और बाहर निकल गया. घर में चोरी होने का पता चलते ही वीरेंद्र ने उसका पीछा किया. तब बाहर उसके तीन अन्य साथी खडे थे. मकान मालिक को देखते ही चारों आरोपी वहां से भाग गये. वीरेंद्र ने तत्काल तिवसा पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर वहां का जायजा किया. शातीर चोर 21 हजार रुपए नकद और 22 ग्राम के सोने के आभूषण समेत कुल 1 लाख 25 हजार रुपए का माल चुराकर ले गये. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





