कल शहर में जुटेंगे शतरंज के ग्रैंड मास्टर

पोद्दार शाला में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा

* डेढ लाख के नकद पुरस्कार
अमरावती/दि.9 – बडनेरा रोड स्थित पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल-2 में कल रविवार 10 मई को अंतर्राष्ट्रीय मुक्त रैपिड रेटिंग शतरंज स्पर्धा का आयोजन किया गया है. अनेक देशों सहित विविध राज्यों के खिलाडी सहभागी होंगे. डेढ लाख के नकद पुरस्कार रखे गये हैं. स्पर्धा की व्यापक तैयारी करते हुए बताया गया कि विदर्भ में पड रही भीषण गर्मी को देखते हुए इंतजाम किए गये हैं.
आयोजकों ने बताया कि स्पर्धा को फीडे रेटिंग के लिए सभी आवश्यक मापदंड अपनाए गये हैं. 10 मिनट का एक मुकाबला होगा. 9 चरणों में एक- एक राउंड होंगे. यह स्पर्धा भारतीय फेडरेशन और महाराष्ट्र शतरंज असो. की मान्यता से होने जा रही है. स्पर्धा में देश- विदेश के प्रसिध्द खिलाडियों के साथ ही उदीयमान शतरंज खिलाडी बडी संख्या में सहभागी होने की आशा है. विविध गटों में ट्राफी और विशेष पुरस्कार दिए जायेंगे.

Back to top button