कार से गोवंश की तस्करी करने वाले धरे गये

दो वाहनों समेत 13.14 लाख रुपए का माल जब्त

चांदूर बाजार/दि.14 – चांदूर बाजार के थानेदार सागर भामरे के नेतृत्व वाले दल ने रविवार को अवैध गोवंश का परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो वाहन, 20 गोवंश समेत 13 लाख 14 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया. यह कार्रवाई कृषि उपज मंडी और नेताजी चौक में की गई.
जानकारी के मुताबिक चांदूर बाजार के थानेदार सागर भामरे के नेतृत्व में रविवार को नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी. तब कृषि उपज मंडी और नेताजी चौक में दो चारपहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली गई, तब स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमएच-04/सीजे-4130 में एक गोवंश तथा एक टाटा वाहन क्रमांक एमएच-30/एए-0007 में एक गोवंश पाया गया. इस कार्रवाई में मोर्शी निवासी सैयद मुजम्मिल सैयद आरिफ (20) को गिरफ्तार किया गया. जबकि अन्य एक फरार हो गया. पुलिस ने दो मोबाइल, 20 गोवंश जब्त किये है. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button