तीन अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत तीन लोगों की मौत

एक ने फांसी लगाई और दूसरे की करंट लगने से हुई मृत्यु

* राजापेठ व खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.29 – शहर के राजापेठ और खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र में घटित तीन अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई. मृतकों के नाम दशहरा मैदान झोपडपट्टी निवासी करण अमरसिंग बावरी (35), अकोली रोड के मधुसुदन कालोनी निवासी पुष्पा बलिराम बोरेकार (71) और सुकली बनारसी निवासी सुरेश सोमेश्वर मेश्राम (60) है.
राजापेठ थाना क्षेत्र के दशहरा मैदान वसंतराव झोपडपट्टी निवासी करण अमरसिंग बावरी (35) नामक युवक को शराब पीने की लत थी. उसने रविवार 28 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र के अकोली रोड स्थित मधुसुदन कालोनी नंबर-2 निवासी पुष्पा बलिराम बोरेकार 71 नामक महिला रविवार 28 जून को सुबह 9 बजे के दौरान घर में दवाई लेने के लिए गई तब उसका पैर फिसलने से वह नीचे गिर पडी. पडोसियों की सहायता से उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उसकी हार्ट फेल होने से मृत्यु होने की जानकारी दी. एक अन्य घटना सुकली वनारसी परिसर में घटित हुई. मृतक सुरेश सोमेश्वर मेश्राम (60) हर वर्ष दूसरों का खेत बटाई से लेकर खेती करते थे. इस वर्ष भी उन्होंने मौजा रसुलपुर में मनोहर रामटेके का 7 एकड खेत बटाई से लिया था. रविवार 28 जून को खेत में बुआई रहने से वे सुबह 8 बजे रसुलपुर खेत में गये. जहां खेत में करंट लगने से उनकी मृत्यु हो गई. तीनों घटनाओं में पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button