आज शहीद टीपू सुल्तान की परपोती बिलकिस जहां की तृतीय बरसी
तीसरी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रध्दांजलि

अमरावती/दि.7 – टीपू सुल्तान जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानी और शौर्य के प्रतीक की विरासत को जीनेवाली उनकी परपोती बिलकिस जहां बेगम की 5 जुलाई 2026 को तृतीय पुण्यतिथि है. उनका निधन 5 जुलाई 2023 को भोपाल में हुआ था. वे पूरे 100 वर्ष और 2 महीने की आयु को प्राप्त कर इस दुनिया से बिदा हुई.
बिलकिस जहां का जन्म 11 मई 1923 को भोपाल में हुआ था. वे स्वयं बेगम सैय्यदुनिसा (टीपू सुल्तान की पोती) तथा उनके पति डॉ. मोहम्मद गालिब की पोती थी. उनके पति डॉ. अख्तर अब्बास (नादरा साहब) एक जाने माने चिकित्सक, समाजसेवी और स्वतंत्र सेनानी थे. उनका जीवन सादगी, गरिमा और रियासत भोपाल की तहजीब की जिंदा मिसाल थे. बीते वर्षो में उन्होंने अपने जीवन के कुछ वर्ष अमरावती में भी बिताए थे. अंतिम समय में वे भोपाल लौटी, जहां उन्होंने कुछ महीने बाद अंतिम सांस ली. उन्हें जहांगीराबाद के कब्रिस्तान में सुपर्द- ए- खाक किया गया. उनकी इस पुण्यतिथि पर पूरा परिवार और जानने वालों का कहना है कि वो सिर्फ टीपू सुल्तान की वंशज नहीं थी, बल्कि तहजीब की अच्छी प्रतिनिधि थी. उनकी याद आज भी भोपाल की फिजाओं हमेशा जिंदा रहेगी.





