100 किमी की दूरी तय कर मतदाताओं को पहुंचना होगा मतदान केंद्र तक 

निकाय क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव हेतु 14 तहसीलों के लिए 7 एसडीओ कार्यालयों में पोलिंग बुथ 

* चिखलदरा के मतदाताओं को धारणी, नांदगांव खंडे. के मतदाताओं को चांदूर रे. व शे.घाट के मतदाताओं  को मोर्शी जाना होगा
अमरावती/दि.22- अमरावती के स्थानीय स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद की एक सीट हेतु आगामी 18 जून को मतदान होना इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्थानीय निर्वाचन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी है. जिसके तहत सबसे पहले स्थानिय स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र के 453 मतदाता सदस्य के नाम व छायाचित्र सहित मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू किया गया हैं. साथ ही साथ मतदान हेतु जिले में मतदान केंद्र तैयार करते हुए वहां पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम भी किया जा रहा है. जिसे लेकर जानकारी देते हुए हाल ही में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधीश आशिष येरेकर द्बारा बताया गया कि जिले में विधान परिषद के चुनाव हेतु मतदान प्रक्रिया उपविभागिय अधिकारी कार्यालय स्तर पर पूरी कराई जाएगी. जिसके लिए जिले के 7 उपविभागीय अधिकारी कार्यालयों में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. यानी 14 तहसीलों के 15 स्वायत्त निकायों में  सदस्य रहनेवाले मतदाताओं को अपने अपने क्षेत्र के उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा. जिसके चलते कई निकायों के सदस्य मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु 90 से 100 किमी की दूरी तय करनी होगी.
बता दें कि जिले में अमरावती, मोर्शी, दर्यापुर, चांदूर रेलवे, अचलपुर, धारणी व तिवसा उपविभागीय कार्यालय हैं. जिनमें अमरावती एसडीओ अंतर्गत अमरावती शहर व तहसील क्षेत्र का समावेश होता है. जबकि धारणी एसडीओ में धारणी व चिखलदरा, अचलपुर एसडीओ में अचलपुर व चांदूर बाजार, दर्यापुर एसडीओं में  दर्यापुर व अंजनगांव, तिवसा एसडीओ में तिवसा व भातकुली, चांदूर रेलवे एसडीओं में चांदूर रेलवे, धामणगांव रेलवे व नांदगांव खंडेश्वर तहसीलों का समावेश है. जबकि मोर्शी एसडीओ में  मोर्शी व वरूड तहसील क्षेत्रों का समावेश रहने के चलते वरूड तहसील का हिस्सा रहनेवाली शे. घाट की नगर परिषद भी मोर्शी एसडीओ के अंतर्गत आती है. जिसके चलते अमरावती एसडीओ कार्यालय के अलावा शेष 6 एसडीओ कार्यालयों में एक से अधिक तहसीलों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जाना पडेगा. जिसके चलते कुछ मतदाता सदस्यों को 90 से 100 किमी की दूरी तय करनी होगी. विशेष तौर पर चिखलदरा नगर परिषद के मतदाता सदस्यों को धारणी, नांदगांव खंडेश्वर के मतदाता सदस्यों को चांदूर रेलवे एवं शे. घाट व वरूड के मतदाताओं को मोर्शी तक आना होगा. खास बात यह भी है कि तिवसा- भातकुली का एसडीओ कार्यालय अमरावती शहर में स्थित हैं. जिसके चलते इन दोनों नगर पंचायतो के सदस्य मतदाताओं को वोट डालने के लिए अमरावती आना होगा.
* जिले में महिला व पुरूष मतदाताओं को समसमान संख्या 
यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि स्थानीय स्वायत्त निकायों में महिलाओं हेतु 50 फीसद आरक्षण की व्यवस्था हैं. जिसके चलते विधान परिषद के चुनाव हेतु निकाय निर्वाचन क्षेत्र में महिला व पुरूष मतदाताओं की संख्या समसमान हैं. जिले के कुल 453 सदस्य मतदाताओं में 226 महिला व 227 पुरूष मतदाता हैं. जिनमें धारणी एसडीओ अंतर्गत 20 महिला व 31 पुरूष ऐसे कुल 40, अचलपुर एसडीओ अंतर्गत 36  महिला व 33 पुरूष ऐसे कुल 69 , मोर्शी एसडीओ अंतर्गत 38 महिला व 43 पुरूष ऐसे कुल 81, दर्यापुर एसडीओ अंतर्गत 30 महिला व 31 पुरूष ऐसे कुल 61, तिवसा एसडीओ अंतर्गत 20 महिला व 18 पुरूष ऐसे कुल 38, चांदूर रेलवे एसडीओ अंतर्गत 33 महिला व 33 पुरूष ऐसे कुल 66 तथा अमरावती एसडीओ अंतर्गत 47 महिला व 48 पुरूष ऐसे कुल 95 मतदाता हैं.
* एसडीओ अंतर्गत आनेवाले निकाय एवं मतदाता संख्या 
एसडीओ निकाय (सदस्य) मतदाता संख्या
अमरावती अमरावती मनपा (95) 95
मोर्शीमोर्शी नप (28)81
वरूड नप (30)
शे. घाट नप (23)
दर्यापुर दर्यापुर नप (29) 61
अंजनगांव सुर्जी नप (32)
चांदूर रेलवे चांदूर रेलवे नप (23) 66
धामणगांव रेलवे नप (23)
नांदगांव खंडे. नपं (20)
अचलपुर अचलपुर नप (46) 69
चांदूर बाजार (23)
धारणी धारणी नपं (20) 43
चिखलदरा नप (23)
तिवसा तिवसा नपं (19) 38
भातकुली नपं (19)
* एसडीओ निहाय महिला व पुरूष मतदाता संख्या 
एसडीओ महिला पुरूष कुल तहसील/निकाय
अमरावती 47 48 95 अमरावती
धारणी 22 21 43 धारणी, चिखलदरा
अचलपुर 36 33 69 अचलपुर, चांदूर बाजार
मोर्शी 38 43 81 मोर्शी, वरूड, शे. घाट
तिवसा 20 18 38 तिवसा, भातकुली
चांदूर रेलवे 33 33 66 चांदूर रेलवे, धामणगांव रेलवे, नांदगांव खंडे.
Back to top button