विधानपरिषद चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू
453 मतदाता सदस्य के नाम व फोटो सहित रहेगी मतदाता सूची

* जिले के 7 एसडीओ कार्यालय में मतदान केंद्र बनाने की तैयारी
* 7 मतदान केंद्रों पर 15 स्वायत्त निकायों के सदस्यों द्बारा किया जाएगा मतदान
अमरावती/दि.20- अमरावती स्थानीय स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की सीट हेतु आगामी 18 जून को होने जा रहे चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार स्थानीय निर्वाचन विभाग द्बारा तमाम आवश्यक तैयारिया करनी शुरू कर दी गई हैं. जिसके तहत सबसे पहले स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र के 453 मतदाता सदस्यों के नामों व छायाचित्रों का समावेश कर मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा हैं. साथ ही साथ विधान परिषद की सीट हेतु होनेवाले चुनाव के लिए मतदान केंद्र तैयार करने और वहां पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम भी किया जा रहा हैं.
इस संदर्भ में गैर सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस विषय को लेकर अगले 2-3 दिनों के दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से पत्रवार्ता बुलाते हुए आवश्यक जानकारी दी जा सकती हैं. जिसे लेकर कयास जताया जा रहा है कि पिछली बार के चुनाव की तुलना में इस बार मतदान केंद्रों की संख्या कम रह सकती हैं. इस बार विधान परिषद के चुनाव हेतु जिले की 14 तहसीलों के 15 स्वायत्त निकायों में सदस्य रहनेवाले 453 मतदाताओं के लिए जिले के 7 उपविभागीय अधिकारी कार्यालयों में मतदान केंद्र बनाए जा सकते हैं. जिनमें अमरावती, अचलपुर, चांदूर रेलवे, मोर्शी, दर्यापुर, धारणी व तिवसा के उपविभागीय कार्यालयों का समावेश हैं. जिसमें से अमरावती के एसडीओ कार्यालय को छोडकर शेष 6 एसडीओ कार्यालयों में एक से अधिक तहसीलों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्बारा विधान परिषद के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा.
बता दें कि अमरावती एसडीओ कार्यालय में केवल अमरावती शहर व तहसील क्षेत्र का ही समावेश होता हैं. जबकि मोर्शी एसडीओ कार्यालय में मोर्शी, वरूड व शेंदूरजना घाट, दर्यापुर एसडीओ कार्यालय में दर्यापुर व अंजनगांव सुर्जी, चांदूर रेलवे एसडीओ कार्यालय में चांदुर रेलवे, धामणगांव रेलवे व नांदगांव खंडेश्वर, अचलपुर एसडीओ कार्यालय में अचलपुर व चांदूर बाजार, धारणी एसडीओ कार्यालय में धारणी व चिखलदरा तथा तिवसा एसडीओ कार्यालय में तिवसा व भातकुली नगर पालिका एवं नगर पंचायतो का समावेश हैं. जिसके चलते संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायत के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र के एसडीओ कार्यालय में बने मतदान केंद्रो में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा.
यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि एसडीओ कार्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्रों में मतदान की व्यवस्था तहसील निहाय होगी या एसडीओ कार्यालय अंतर्गत आनेवाले निकायो के लिए एक ही बैलेट बॉक्स की व्यवस्था रहेगी, यह अभी तय नहीं हैं. जिसके चलते मतदान को लेकर किस तहर की व्यवस्था व पध्दति का अवलंब किया जाता है इसकी ओर सभी की निगाहे लगी हुई हैं.
ज्ञात रहे कि अमरावती जिले में 1 महानगरपालिका, 10 नगर परिषद व 4 नगर पंचायत के चुनाव हो चुके है और इन 15 निकायों में सीधे जनता द्बारा निर्वाचित नगराध्यक्षों व स्वीकृत सदस्यों सहित कुल 453 सदस्य हैं. जिन्हें निकाय निर्वाचन क्षेत्र में विधानपरिषद की सीट हेतु मतदान का अधिकार होता हैं. इसके साथ ही जिला परिषद के 59 सदस्यों एवं जिले की 14 पंचायत समितियों के सभापति के पास भी निकाय निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट हेतु मताधिकार रहता हैं. परंतु इस समय जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव अधर में लटके रहने की वजह से जिप सदस्यों व पंस सभापतियों के 73 पद रिक्त पडे हैं तथा राज्य सरकार व निर्वाचन आयोग द्बारा इन पदों के रिक्त रहते हुए भी विधान परिषद का चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया हैं. इसके चलते अमरावती जिले में अच्छी खांसी व जबरदस्त चुनावी गहमागहमी चल रही हैं.
* एसडीओ तथा मनपा/नप क्षेत्र निहाय वोट
एसडीओ निकाय कुल वोट
अमरावती अमरावती मनपा 97
मोर्शी मोर्शी नप 28
वरूड नप30
शेंदूरजना घाट नप23
दर्यापुर दर्यापुर नप 29
अंजगांव सुर्जी नप 32
चांदूर रेलवे चांदूर रेलवे नप 23
धामणगांव रेलवे नप 23
नादगांव खंडे. नपं20
अचलपुर अचलपुर 46
चांदूर बाजार 23
धारणी धारणी नपं 20
चिखलदरा नप23
तिवसा तिवसा नपं 19
भातकुली नपं 19
* जिले के निकायों में वोटों की पार्टीनिहाय स्थिति
अचलपुर नगर परिषद
41 नगरसेवक, स्वीकृत पार्षद 4, 1 नगराध्यक्ष = 46 वोट
भाजपा – 11
कांग्रेस – 16
अजीत पवार – 2
प्रहार – 2
एमआईएम – 3
अन्य – 12
धामणगांव रेलवे नगर परिषद
20 नगरसेवक, 2 स्वीकृत पार्षद, 1 नगराध्यक्ष = 23 वोट
भाजपा – 23
धारणी नगर पंचायत
17 नगरसेवक, 2 स्वीकृत पार्षद, 1 नगराध्यक्ष = 20 वोट
भाजपा – 6
कांग्रेस – 10
शिंदे सेना – 1
अजित पवार – 1
अन्य – 2
चिखलदरा नगर परिषद
20 नगरसेवक, 2 स्वीकृत पार्षद, 1 नगराध्यक्ष = 23 वोट
भाजपा – 9
कांग्रेस – 14
चांदूर रेलवे नगर परिषद
20 नगर सेवक, 2 स्वीकृत पार्षद, 1 नगराध्यक्ष = 23 वोट
भाजपा – 12
कांग्रेस – 4
आपले चांदुर – 6
अपक्ष – 2
चांदूर बाजार नगर परिषद
20 नगरसेवक, 2 स्वीकृत पार्षद , 1 नगराध्यक्ष = 23 वोट
भाजपा – 2
कांग्रेस – 1
राकांपा (अजित) – 1
राकांपा (शरद) – 1
प्रहार – 16
अपक्ष – 2
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद
28 नगरसेवक, 3 स्वीकृत पार्षद, 1 नगराध्यक्ष = 32 वोट
भाजपा – 8
कांग्रेस – 10
शिंदे सेना – 3
उबाठा – 8
सपा – 2
अपक्ष – 1
दर्यापुर नगर परिषद
25 नगरसेवक, 3 स्वीकृत पार्षद, 1 नगराध्यक्ष = 29 वोट
भाजपा – 5
कांग्रेस – 20
शिंदे सेना – 2
उबाठा – 1
राकांपा (अजित)- 1
मोर्शी नगर परिषद
24 नगरसेवक, 3 स्वीकृत पार्षद, 1 नगराध्यक्ष = 28 वोट
भाजपा – 7
कांग्रेस – 6
शिंदे सेना – 3
राकांपा (अजित) – 3
राकांपा (शरद) – 6
प्रहार – 1
निर्दलीय – 2
वरूड नगर परिषद
26 नगरसेवक, 3 स्वीकृत पार्षद, 1 नगराध्यक्ष = 30 वोट
भाजपा – 22
कांग्रेस – 2
राकांपा (अजित) – 4
प्रहार – 1
निर्दलिय – 1
शेंदूरजना घाट नगर परिषद
20 नगरसेवक, 2 स्वीकृत पार्षद, 1 नगराध्यक्ष = 23 वोट
भाजपा – 13
शिंदे सेना – 2
राकांपा (अजित) – 7
निर्दलीय – 1
नांदगांव खंडेश्वर नगर पंचायत
17 नगरसेवक, 2 स्वीकृत पार्षद, 1 नगराध्यक्ष = 20 वोट
भाजपा – 3
कांग्रेस – 5
सेना उबाठा – 5
राकांपा (अजित) – 2
राकांपा (शरद) – 4
प्रहार – 1
तिवसा नगर पंचायत (नगराध्यक्ष सदस्यों में से निर्वाचित)
17 नगर सेवक, 2 स्वीकृत पार्षद = 19 वोट
शिवसेना – 4
कांग्र्र्रेस – 14
वंचित – 1
भातकुली नगर पंचायत (नगराध्यक्ष सदस्यों में से निर्वाचित)
17 नगरसेवक, 2 स्वीकृत पार्षद = 19 वोट
भाजपा – 2
युवा स्वाभिमान – 10
सेना उबाठा – 4
कांग्रेस – 1
निर्दलिय – 1





