पेट्रोल पंप के कामगार युवक की आत्महत्या
घुईखेड के पास की घटना

चांदूर रेलवे/दि.13– चांदूर रेलवे तहसील के घुईखेड के पास स्थित आशीर्वाद पेट्रोल पंप परिसर में एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुक्रवार को सुबह यह घटना प्रकाश में आने के बाद परिसर में हडकंप मच गया. मृतक युवक का नाम अंकित सुनील अजमिरे (27) है. वह यवतमाल जिले के कोठा फत्तेपुर का रहने वाला है.
अंकित यह घुईखेड के पास आशीर्वाद पेट्रोल पंप पर काम करता था. गुरुवार मध्यरात्रि को 12 से 1 बजे के दौरान उसने पेट्रोल पंप के पीछे टीन शेड में फांसी लगाकर आत्महत्या की रहने का प्राथमिक अनुमान व्यक्त किया जा रहा है. शुक्रवार को सुबह 7 बजे यह घटना प्रकाश में आने के बाद तलेगांव दशासर पुलिस को जानकारी दी गई. अंकित के आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. वह आशीर्वाद पेट्रोल पंप पर अनेक वर्षों से कार्यरत था. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरु की है.





