तलेगांव ठाकुर- सार्सी मार्ग का भूमिपूजन

2 करोड 66 लाख लागत

* सांसद नवनीत राणा के प्रयत्न
तिवसा/ दि. 11- तलेगांव ठाकुर- सार्सी मार्ग अब दमक उठेगा. मार्ग के नवनिर्माण के 2.66 करोड के कार्य का भूमिपूजन सांसद डॉ. अनिल बोंडे के हस्ते हुआ. सांसद नवनीत राणा, डॉ. वसुधा बोंडे, तिवसा भाजपा अध्यक्ष नीलेश श्रीखंडे, राजेश वानखडे, युवा स्वाभिमान के धीरज केने, कनिष्ठ अभियंता कस्तुरे, बलिकर, बंडू जाधव, प्रिया गणोरकर और दोनों गांव के मान्यवर उपस्थित थेे.
4.7 किमी सडक बन जाने से दोनों गांव के लोगों में अभी से आनंद का वातावरण है. दिवाली से पहले सांसद नवनीत राणा द्बारा वादा पूर्ण किए जाने से खुशी बढी है. सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है. सांसद राणा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र की सर्वांगीण विकास की उनकी जिम्मेदारी हैं.

Back to top button