दीपोत्सव विशेषांक भेंट

अमरावती/दी ४- सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग मंत्रालय (मुंबई) के मुख्य सचिव प्रशांत नवघरे हाल ही में अमरावती के दौरे पर आये थे. इस समय कैम्प परिसर में नेक्स्ट लेवल मॉल स्थित होटल अप एन्ड अबाउ में दैनिक अमरावती मंडल के विज्ञापन प्रतिनिधि प्रशांत गोले ने उनसे मुलाकात करते हुए उन्हें दैनिक अमरावती मंडल द्वारा दीपावली पर प्रकाशित दीपोत्सव विशेषांक भेंट किया. आकर्षक व बहुरंगी कलेवर से सजे इस विशेषांक को निहारते हुए मुख्य सचिव प्रशांत नवघरे व उनकी धर्मपत्नी सौ. अर्चना नवघरे ने इस विशेषांक की सराहना की.

Back to top button