दो वाहन चोर दबोचे, 6 गाडियां जब्त

फ्रेजरपुरा पुलिस की सफलता

अमरावती/दि.22- फे्रजरपुरा पुलिस ने शहर और ग्रामीण में दुपहिया चुराने वाले दो आरोपियों को दबोचा. उनसे 2 मोपेड और 3 बाइक सहित 6 वाहन जब्त किए गए हैं. यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव ने दी. उन्होंने बताया कि, आरोपी सागर खंडेराव जाधव (22, न्यू विजय नगर, गोपालनगर परिसर) और विशाल देवराव मेहरे (19 इंदिरानगर, आर्वी नाका चौक वर्धा) को पकडा गया. एक सुझुकी बर्गमेन बाइक नमूना से चुराई गई थी. अन्य 5 जब्त वाहनों में 3 सुझुकी मोपोड और 2 बजाज पलसर मोटर साइकिल शामिल है. जिसकी कीमत 3.2 लाख बताई गई है. आरोपियों से वाहन चोरी के और मामले सामने आ सकते हैं. यह कार्रवाई डीबी पथक प्रमुख जमादार योगेश श्रीवास, रज्जाक शेकूवाले, श्रीकांत खडसे, हरीश चौधरी, हरीश बुंदिले, शेखर गायकवाड के दल ने की.

Back to top button