बख्तार हॉस्पिटल में डॉ. योगेश राठोड की सेवाएं उपलब्ध

अस्थिरोग की सेवाएं करेंगे प्रदान

अमरावती/दि.21– स्थानीय राजापेठ परिसर स्थित बख्तार हॉस्पिटल में अब अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश राठोड की सेवाएं भी उपलब्ध रहेगी, जो एक्सिडेंट, टॉमा, जाईंटस् व स्पाईन केयर से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे. एमबीबीएस, एमएस (ऑर्थो), डीएनबी (ऑर्थो), एमएनएएमएस (ऑर्थो, नई दिल्ली) तथा सर जे. जे. हॉस्पिटल मुंबई से फेलोशिप इन स्पाईन सर्जरी कर चुके डॉ. योगेश राठोड इससे पहले ठाणे व मुंबई के कई प्रतिष्ठित अस्पतालों में सिनियर रेसीडेंट व रजिस्ट्रार के तौर पर कार्य कर चुके है. साथ ही इन दिनों पीडीएमसी में सहायक प्राध्यापक के तौर पर भी कार्य कर रहे है.
डॉ. योगेश राठोड बख्तार हॉस्पिटल में रोजाना दोपहर 2 से 5 बजे तक अस्थिरोग पीडित मरीजों की ओपीडी हेतु उपलब्ध रहेंगे और उनकी देखरेख के तहत बख्तार हॉस्पिटल में घुटना व कुल्हा प्रत्यारोपण व स्पाईन सर्जरी जैसी शल्यक्रियाएं की जायेगी. साथ ही यहां पर कमरदर्द, जोडों के दर्द, वात व फ्रैक्चर आदि का इलाज करने के लिए 24 घंटे सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी. साथ ही साथ यहां 24 घंटे एक्सरे की सुविधा के साथ ही इमरजन्सी सेवा उपलब्ध होगी तथा फिजीओथेरपी व रिहॅबिलेशन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी. बख्तार हॉस्पिटल में डॉ. योगेश राठोड की अपाइंटमेंट लेने के लिए 9623830380 क्रमांक पर संपर्क किया जा सकता है.

Back to top button