महापरिनिर्वाण दिवस पर बुलाई शांतता समिति बैठक

सीपी डॉ.आरती सिंह का मार्गदर्शन

अमरावती-/ दि.4-आगामी 6 दिसंबर को डॉ.बाबासाहब आंबेकर का महापरिनिर्वाण दिवस, मुस्लिम बंधुओं का ब्लैक डे व हिंदु बंधुओं का विजय दिवस मनाया जाएगा. शहर में हालिया स्थिति को देखते हुए सीपी डॉ.आरती सिंह के मार्गदर्शन में आज वसंत हॉल में शांतता समिति सदस्यों की बैठक बुलाई गई. इस दौरान 6 दिसंबर को आयोजित डॉ.बाबासाहब आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिन सादगीपूर्ण व भीड इकट्ठा न करते हुए आयोजित करने की सूचनाएं दी गई.
इस बैठक में मनपा आयुक्त प्रशांत रोडे, पुलिस उपायुक्त विक्रम साली सहित सहायक पुलिस आयुक्त, सभी थाना प्रभारी और शांतता समिति सदस्य मौजूद थे.

Back to top button