महावितरण की ओर से मिली सहूलियत
52 हजार बिजली ग्राहक अभय योजना का लाभ ले सकेंगे

अमरावती/ दि.22– नियमानुसार बिजली आपूर्ति खंडित रहनेवाले ग्राहको के पास बकाया वसूली के लिए व उन्हें बिजली का पुन: कनेक्शन देने के लिए महावितरण ने हाल ही में विलासराव देशमुख अभय योजना घोषित की है. जिले के ऐसे ग्राहको की संख्या 52 हजार है उन्हे बकाया बिजली भर कर योजना का लाभ लेने का आवाहन महावितरण मुख्य अभियंता पुष्पा चव्हाण ने किया है.
नियमानुसार बकायादार ग्राहको को इस योजना में बकाया भरकर बिजली का पुन: कनेक्शन लेकर फिर अपना उद्योग व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला है. इस योजना की समयावधि 1 मार्च से 31 अगस्त 2022 तक है. यह योजना कृषि ग्राहको को छोडकर अन्य सभी वर्गवारी में ग्राहको को लागू रहेगी. 31 दिसंबर 2021 से पूर्व कायमस्वरूपी बिजली आपूर्ति खंडित होनेवाले ग्राहक इस योजना का लाभ ले सकेंगे. इस योजना में ग्राहको ने बकाया मूल रकम भरी तो उनकी बकाया पर ब्याज व विलंब आकार 100 प्रतिशत माफ किया जायेगा. बकायादार ग्राहको ने मुल की रकम एकमुश्त में भरने पर उच्चदाब ग्राहको को 5 प्रतिशत तथा लघुदाब ग्राहको को 10 प्रतिशत बकाया मुल रकम में अधिक की सहूलियत मिलेगी. इस योजना में सुलभ हफ्ते की रकम भरने की सुविधा है. परंतु इसके लिए मुल की न्यूनतम 30 प्रतिशत रकम एकमुश्त में भरना अत्यावश्यक है. ग्राहक शेष रकम 6 हफ्ते में भर सकते है.
योजना के लाभार्थी ग्राहको ने हफ्ते की शेष रकम नहीं भरी तो माफ किया ब्याज व विलंब रकम बिजली बिल में पूर्ववत लागू की जायेगी.
महावितरण ने बकाया की रकम वसूली के लिए कोर्ट में दावा दाखल किया हो तो व ग्राहको को योजना की सहूलियत का लाभ लेना हो तो ऐसे ग्राहको कसे महावितरण को दावे का खर्च देना आवश्यक रहेगा, यदि ग्राहको को इस योजना का लाभ लेकर बिजली आपूर्ति अस्थाई रूप से है तो उसी जगह पर पुन: शुरू करना हो तो महावितरण बिजली आपूर्ति शुरू करेगा. परंतु ग्राहको को नया बिजली कनेक्शन लेना हो तो नियमानुसार पुन: कनेक्शन शुल्क व अनामत रकम भरनी पडेगी. जिन ग्राहको को हफ्ते की बकाया रकम भरना हो तो ऐसे ग्राहको को बिजली कनेक्शन चालू करने पर चालू बिल की रकम के साथ निर्धारित की हफ्ते की रकम भरना अनिवार्य होगा.
* 52 हजार 40 ग्राहको के पास 44 करोड 49 लाख बकाया
* जिले में दिसंबर 2021 आखिर नियमित बिजली आपूर्ति खंडित हुए बकायादार ग्राहको की संख्या 52 हजार 40 इतनी है. उनके पास से कुल बकाया 44 करोड 49 लाख रूपये इतनी है. इसमें से इसमें से कायमस्वरूपी बिजली आपूर्ति खंडित रहनेवाले ग्राहको ने 38 करोड 74 लाख रूपये की मुल बकाया भरने पर उन्हें विलंब होने के 48 लाख 42 हजार व ब्याज के 5 करोड 26 लाख 71 हजार रूपये माफ होंगे.





