युवती का पीछा करने वाले पर अपराध दर्ज

सिटी में 2 जगहों पर महिलाओं से छेडखानी

अमरावती/दि.2– एक युवती का पीछा करने वाले आरोपी प्रतिक प्रमोद कांबले (19, टाकली जहांगीर) पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. पीडित युवती की शिकायत अनुसार आरोपी प्रतिक कुछ दिनों से उसका लगातार पीछा कर रहा है. रास्ते में रोककर तकलीफ दे रहा है. पहले तो उसने केवल पीछा शुरु किया था. लेकिन अब वह दबाव डाल रहा है. इस शिकायत पर नांदगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
अन्य घटना में गाडगे नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला से जोरजबर्दस्ती करने का प्रयास किया. उससे पहले भी आरोपी ने पीडित महिला से छेडखानी की थी. इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज किया. वहीं मंगरुल दस्तगिर पुलिस थाना हद में घटी घटना में खेत में गेहूं कांटने का काम कर रहे महिला के साथ आरोपी शिवम अनिल हेमने ने छेडखानी कर गालिगलौच की. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज किया.

Back to top button