राहुल और उद्धव ने महाकुंभ में न जाकर हिंदुत्व का अपमान किया
केंन्द्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले का आरोप

मुंबई– केंन्द्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को आरोप लगाया कि. शिवसेना उबाठा प्रमुख उद्धव ठाकरे और कॉग्रेस के पुर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने महाकुंभ में न जाकर हिंदुत्व का अपमान किया है. हिंदू मतदाताओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए. दलित नेता और भाजपा के सहयोगी आठवले ने कहा कि. ठाकरे हिंदुत्व के बारे में बात करते है. लेकिन उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भाग नही लिया.
केंन्द्रीय सामाजिक न्याय एवम अधिकारीता राज्यमंत्री आठवले ने कहा कि. लोगो की भावनाओं को देखते हुए उन्हे महाकुंभ में हिस्सा लेना चाहिए था. आठवले ने कहा कि वे हमेशा हिंदु वोट चाहते है. इसके बावजुद वे महाकुंभ में शामिल नही हुए पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए आठवले ने कहा कि. हिंदु मतदाताओं ने हाल ही मे हुए चुनाओं में इन नेताओं को सबक सिखाया है. कुंभ में हिस्सा न लेने के लिए आठवले ने कॉग्रेस नेता राहुल गांधी की भी आलोचना की
*इन नेताओं ने लगाई डुबकी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू महाकुंभ की बुधवार को पुर्णाहुति हो गई इस बिच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणविस उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंन्द्रिय राज्यमंत्री रामदास आठवले, सांसद श्रीकांत शिंदे, महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चद्रशेखर बावनकुले, मंत्री निलेश राणे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विधान परिषद सभापती राम शिंदे, उपसभापती निलम गो-हे, भाजपा विधायक राम कदम ने कुंभ में पहूचकर सनातन धर्म के इस महापर्व में हिस्सा लिया और संगम में डुबकी लगाई.