शेगांव के लिए रवाना हुई पैदल वारी

अमरावती- स्थानीय विवेकानंद कालोनी परिसर स्थित श्री समर्थ गजानन महाराज संस्थान की ओर से आज श्री क्षेत्र शेगांव स्थित गजानन महाराज संस्थान हेतु भाविक श्रध्दालुओं का जत्था पैदल वारी पर रवाना हुआ. इस समय क्षेत्र के पार्षद प्रदीप हिवसे सहित अनेकों गणमान्यों ने उपस्थित रहकर इस पैदल वारी में शामिल गजानन भक्तों का यथोचित सत्कार किया और उन्हेें इस पैदल वारी के लिए अपनी शुभकामनाएं दी.

Back to top button