जीतेश की धुआंधार पारी, विदर्भ फाइनल में

विजय हजारे ट्रॉफी

नागपुर /दि.17– विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ की टीम ने जीतेश शर्मा की कप्तानी में इतिहास रचा. गुरुवार को महाराष्ट्र को सेमिफाइनल में 69 रनों से परास्त कर दिया. फाइनल में विदर्भ का मुकाबला शनिवार को कर्नाटक में होगा. यह मैच भी वडोदरा में खेला जाना है. जहां विदर्भ के सभी बल्लेबाजों ने धुआंधार प्रदर्शन किया.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जीतेश शर्मा ने मात्र 30 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. वहीं करुण नायर ने एक बार फिर नाबाद रहते हुए 88 रन कूट डाले. विदर्भ के 50 ओवर में 380 रनों के सामने महाराष्ट्र की टीम लडखडाती रही और 7 विकेट पर 311 रन ही बना सकी. जीतेश के नेतृत्व में विदर्भ ने इतिहास रचा. पहली बार विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले में पहुंचा है. विदर्भ के ओपनर धृव शोरे, यश राठोड ने आक्रमक शतकीय पारियां खेली. जिससे मैच की शुरुआत से ही विदर्भ का मुकाबले पर बल रहा. बाद में दोनों बल्लेबाजों शर्मा, नायर ने भी ताबडातोड बल्लेबाजी की. जितेश ने अपनी पार में गेंद को 6 बार सीमा रेखा के पार किया.

Back to top button