डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जीवन प्रकाश योजना की फलश्रृत

परिमंडल के हजार से अधिक ग्राहकों को मिला बिजली कनेक्शन

अमरावती/दि.8– महावितरण की ओर से चलाये गए डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जीवन प्रकाश योजना में अमरावती परिमंडल के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जमाति प्रवर्ग के 1 हजार 22 घरेलु ग्राहकों को नये बिजली कनेक्शन दिए जाने से उनके घर में उजाला हुआ है. डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की 130 वीं जयंती निमित्त राज्य के अनुसूचित जाति, जमाति प्रवर्ग के व्यक्तियों का जीवन प्रकाशमयी करने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री डॉ. नितीन राऊत ने प्रयासों से 14 अप्रैल से 6 दिसंबर यानि बाबासाहब की जयंती व पुण्यतिथि इस कालावधि में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जीवन प्रकाश योजना चलाई गई. वहीं इन लाभार्थियों को इस योजना से घरेलु बिजली कनेक्शन देने के लिए महावितरण में सिर्फ 500 रुपए अनामत रकम बिजली बिल से भरने की सुविधा उपलब्ध करवाई थी.
बिजली कनेक्शन दिए जाने वाले कुल 1 हजार 22 लाभार्थियों में अमरावती व यवतमाल जिले के क्रमशः 372 व 650 लाभार्थियों का समावेश है. इनमें से 608 लाभार्थी अनुसूचित जाति के होकर 414 लाभार्थी अनुसूचित जमाति प्रवर्ग के हैं. इसके अलावा इस योजना का लाभ मिलने हेतु आवेदन करने वाले व पात्र 236 लाभार्थियों का काम प्रगति पथ पर है.

Back to top button