मनपा में होगी 70 सफाई कर्मियों की नियुक्ति

वाल्मिकी समाज के युवकों को मिलेगा रोजगार

  • पूर्व महापौर इंगोले व पार्षद शेखावत के प्रयास सफल

अमरावती/दि.22 – कोरोना महामारी के बढते संक्रमण को देखते हुए मनपा में अब 70 सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी. मनपा में रिक्त 141 पदों में से 50 फीसदी यानि 70 पद सेवा नियुक्ति का प्रस्ताव मंगलवार को आमसभा में मंजूर किया गया. इन पदों पर वाल्मिकी समाज के 70 युवकों को रोजगार प्राप्त होगा. मनपा की आमसभा में पूर्व महापौर तथा पार्षद विलास इंगोले मनपा में कांगे्रस के गुट नेता बबलू शेखावत ने सफाईकर्मियों की भर्ती को लेकर प्रस्ताव रखा था.
मनपा की अस्थापना में सफाई कर्मचारियों के 861 पद मंजूर है. इनमें से 720 पद पर कर्मचारी कार्यरत है वहीं 141 पद रिक्त है. स्थायी समिति ने भी पदभर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की थी. स्वास्थ्य विभाग ने सफाई कामगार की 62 जगह के लिए अनुमति पत्र 18 जून 2010 तथा 23 दिसंबर 2020 को शासन अनुमति के लिए भिजवाया था लेकिन तब शासन द्बारा अनुमति नहीं दि गई थी. मनपा क्षेत्र का विस्तार होने के साथ ही बस्तियों की संख्या बढने लगी है. बढती जनसंख्या के लिए स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारी कम पड रहे है. जिसमें आमसभा में 70 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव पारित किया गया.

Back to top button