रिवर्स जानेवाली कार की चपेट में आने से दो वर्षीय बालिका की मौत

नागपुर /दि. 10– रिवर्स जानेवाली कार की चपेट में आने से वहां खेल रही दो वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई. मृतक बालिका यह कामगार पति-पत्नी की बेटी थी. कोराडी थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुई.
मृतक बालिका का नाम साधना उईके है. उसके पिता अरुण बैसाखु उईके यह कमल व संजू इंगले की ईंट भट्टी पर काम करते है. वे मूल मध्यप्रदेश के शिवनी जिले में आनेवाले सोनवारा गांव के रहनेवाले है. पत्नी और दो बेटी के साथ वह ईंट भट्टी पर ही रहते है. बुधवार को दोपहर 2 बजे के दौरान अरुण और उसकी पत्नी ईंट भट्टी में काम कर रहे थे. साधना पास में खेल रही थी. उस समय कोराडी निवासी राजेश हरकू (35) नामक युवक एमएच 49-सीडी-9971 क्रमांक की कार रिवर्स ले रहा था. कार पीछे लेते समय अनदेखी होने से साधना को बोनेट लग गया. इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गई. उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. अरुण उईके की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक राजेश हरकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है.





