वक्फ अध्यक्ष वजाहत मिर्झा को मिस्किन शाह मस्जिद ट्रस्टियोें ने सौंपा ज्ञापन

अमरावती/दि.19– विगत दिनों विधान परिषद सदस्य तथा महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वजाहत मिर्झा अमरावती जिले के दौरे पर आये थे. इस समय मरकज अहले सुन्नत मिस्किन शाह मियां मस्जिद ट्रस्ट (हाथीपुरा) की ओर से उन्हें अपनी विभिन्न प्रलंबित मांगों को लेकर निवेदन सौंपा गया.
इस निवेदन में कहा गया कि, अमरावती शहर की तमाम मस्जिदों व मदरसों के रजिस्ट्रेशन व ऑडिट से संबंधित मामले विगत अनेक वर्षों से वक्फ बोर्ड में अटके हुए है. जिनका जल्द से जल्द निपटारा किया जाना चाहिए. साथ ही इन मामलों को हल करने हेतु अमरावती शहर में वक्फ बोर्ड का विभागीय कार्यालय भी शुरू किया जाना चाहिए. ज्ञापन सौंपते समय ट्रस्ट की ओर से आरिफ हुसैन, अ. रशीद, मौलाना जुनैद, मौलाना जुबेर तथा सैय्यद तनवीर काजी उपस्थित थे.

Back to top button