शानदार रहा तेली समाज का परिचय सम्मेलन

संताजी हॉला उषा कॉलोनी में आयोजन

अमरावती/ दि.13- शहर के उषा कॉलोनी स्थित संताजी हॉल में आयोजित परिचय सम्मेलन का आयोजन सफल रहा. तेली समाज संघर्ष समिति भारत व्दारा इस परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस सम्मेलन में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों के समाज बंधुओं ने हाजिरी लगाई.
संगठन की संस्थापक अध्यक्षा अनिता तिखिले की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियो की नियुक्तियां की गई. तेली समाज संगठन की शाखाएं संपूर्ण भारत भर में खोलने के संकेत भी उन्होंने कार्यक्रम में दिए. इस अवसर पर अमरावती जिला संपर्क प्रमुख के रुप में प्रशांत साखरकर का चयन किया गया. सम्मेलन में सांसद रामदास तडस, विधायक प्रताप अडसड, जेष्ठ समाजसेेवी शंकरराव हिंगासपुरे, भाजपा शहर उपाध्यक्ष किरण पातुरकर, गिरीधर बोराखडे, संजय तिरथकर, कैलाश गिरोलकर, संभाजी गोदे, विजय हटवार आदि ने अपना मनोगत व्यक्त कर समाज को नई दिशा दिखाने का काम किया.

Back to top button