18 दिसंबर को अल्पसंख्यक दिवस मनाया जाये
कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल की मांग

अमरावती/दि.16- राज्य सरकार द्वारा 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक दिवस के तौर पर घोषित किया गया है. जिसे लेकर एक परिपत्रक भी जारी किया गया है. अत: जिला प्रशासन द्वारा 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक समाज के वरिष्ठ नागरिकों को निमंत्रित करते हुए समारोहपूर्वक अल्पसंख्यक दिवस मनाया जाना चाहिए. इस आशय की मांग का ज्ञापन अमरावती शहर व जिला कांग्रेस कमेटी की अल्पसंख्यक सेल द्वारा जिलाधीश पवनीत कौर को सौंपे गये ज्ञापन में की गई है.
ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के शहराध्यक्ष व पूर्व शिक्षा सभापति अ. रफीक उर्फ रफ्फु पत्रकार सहित सादिक शाह, गौरी सतकी, आरती यादव, कोमल मानापुरे, सुलतान खान, पप्पु नसीम, राजा आरके, शेख जुबेर, अ. मतीन, सईद खान, अ. हमीद व अनिस खान आदि उपस्थित थे.





