पंचशील बुद्ध विहार में 406वीं रविवार बुद्ध वंदना उत्साहपूर्वक संपन्न

भाद्रपद पूर्णिमा के महत्व पर हुआ मार्गदर्शन

बुद्ध के धम्म विचारों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान
अमरावती/दि.5 – भारतीय बौद्ध महासभा, बडनेरा-अमरावती महानगर की ओर से आयोजित 406वीं रविवार बुद्ध वंदना रविवार 4 अक्टूबर को पंचशील बुद्ध विहार, पंचशील नगर, नवी बस्ती, बडनेरा में मंगलमय वातावरण में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाओं ने सहभागिता कर भगवान बुद्ध को अभिवादन किया.
कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा, अमरावती जिला पूर्व के अध्यक्ष प्रा. प्रकाश बोरकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इसके अलावा भारतीय बौद्ध महासभा के पर्यटन सचिव नयन मोंढे, बडनेरा शहर अध्यक्ष खुशालराव सांभारे, समता सैनिक दल के प्रमुख सुरेश दहाटे, संगठक राजेंद्र भटकर तथा महिला शाखा की अध्यक्षा संगीता बागडे सहित विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएं उपस्थित रहे.
* भाद्रपद पूर्णिमा के महत्व पर मार्गदर्शन
वर्षावास प्रवचनमाला के अंतर्गत भारतीय बौद्ध महासभा बडनेरा के कोषाध्यक्ष विजय बागडे ने ‘भाद्रपद पूर्णिमा का महत्व’ विषय पर मार्गदर्शन किया. उन्होंने बौद्ध धम्म में भाद्रपद पूर्णिमा के महत्व को स्पष्ट करते हुए भगवान बुद्ध के धम्म विचारों पर प्रकाश डाला. साथ ही उन्होंने उपस्थितों से बुद्ध के विचारों और धम्म सिद्धांतों को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान बुद्ध वंदना, त्रिशरण-पंचशील तथा धम्म विचारों के माध्यम से उपस्थित उपासक-उपासिकाओं ने भगवान बुद्ध को नमन किया और धम्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की. कार्यक्रम का संचालन सुरेश दहाटे एवं साहेबराव मोहोड़ ने किया. कार्यक्रम की सफलता के लिए भारतीय बौद्ध महासभा तथा समता सैनिक दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विशेष परिश्रम किया.

Back to top button