बाइक सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मारकर किया घायल

परतवाडा /दि.5– रवि नगर स्थित जयस्वाल अस्पताल के पास शनिवार 3 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे के दौरान दुपहिया सवार युवक ने अपनी गाडी तेज रफ्तार से लापरवाही से चलाते हुए मार्ग से गुजर रहे 77 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. जख्मी व्यक्ति का नाम दशरथ झिंगाजी इंंगले है.
हादसे में गंभीर रुप से घायल दशरथ इंगले को अमरावती के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जख्मी की बेटी मीना चंदन (47) की शिकायत पर परतवाडा पुलिस ने आरोपी दुपहिया सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





