अमरावती/दि.17 – स्थानिय जिलाधिश कार्यालय के नियोजन भवन में आज राज्य के राजस्वमंत्री व जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता के तहत जिला नियोजन समिती की बैठक हुई. जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे, लोकसभा सांसद बलवंत वानखडे, विधायक सुलभा खोडके, राजेश वानखडे, प्रवीण तायडे, गजानन लवटे, विधान परिषद सदस्य प्रवीण पोटे पाटिल व बच्चू कडू तथा जिलाधिश आशिष येरेकर सहित जनप्रतिनिधि व डीपीसी के सदस्य एवं संबंधित महकमों के अधिकारी बडी संख्या में उपस्थित थे. इस अवसर पर विधायक प्रवीण पोटे पाटिल, बच्चू कडू, राजेश वानखडे, प्रवीण तायडे व गजानन लवटे, राकांपा नेत्री व पूर्व जिप अध्यक्षा सुरेखा ठाकरे, भाजपा शहराध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे, भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदास भिलावेकर, पूर्व जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख एवं भाजपा पदाधिकारी सुनील खराटे सहित जिलाधीश आशिष येरेकर ने पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का स्वागत किया.

Back to top button