वर्षाजनिक हादसोे में 63 लोगों की मौत

मंत्री गिरीश महाजन ने दी जानकारी

* प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रूपयों की मदद
मुंबई/दि.10 – राज्य में 1 जून से 8 जुलाई की कालावधी दौरान अतिवृष्टी व बारिश से संबंधित विविध घटनाओं में 63 लोगों की मौत हुई है तथा 78 लोग घायल हुए है. मृतकों के परिजनों को सरकारी मानकों के अनुसार 4-4 लाख रूपये की सहायता प्रदान की गई है. इस आशय की जानकारी आपत्ती व्यवस्थापन मंत्री गिरीश महाराज द्वारा विधानसभा में दी गई.
पुणे में घटित कचरा डिपो दुर्घटना का उल्लेख करते हुए मंत्री महाजन ने बताया कि, 47 वर्षों से बने हुए कचरे के ढेर की वजह से यह हादसा घटित हुआ. विगत डेढ दिनों के दौरान करीब 635 मिमी बारिश होने की वजह से कचरे का यह ढेर उक्त इमारत पर ढहकर गिर पडा. मलबे में 23 लोग फंसे हुए है. जिन्हें बाहर निकालने का काम शुरू है. उसके साथ ही मंत्री महाजन ने कहा कि, 1 माह की बारिश अब कुछ ही दिनों में बरस रही है. इसके चलते राज्य में अपवादात्मक बारिश की स्थिती बन गई है. साथ ही इसकी वजह से कई शहरों के रास्ते बंद हो गए, लोगोें के घरों में बाढ व बारिश का पानी जा घुसा है, नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थलांतरीत किया गया है और स्थलांतरीत नागरिकों को अगले 15 दिनों के लिहाज से राशन व अनाज की किट दी गई है. इसके साथ ही मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि, आपत्ती व्यवस्थापन विभाग द्वारा 7 जिलों को 1-1 करोड रूपये की निधी उपलब्ध करायी गई है तथा पालघर जिले में करीब 1 हजार नागरिकों को जीवनावश्यक साहित्य का वितरण किया गया.

Back to top button