डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की अवमानना करनेवालों पर हो कार्रवाई

वंचित बहुजन आघाडी के पदाधिकारियों ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

अमरावती/दि.10 – वंचित बहुजन आघाड़ी अमरावती शहर एवं जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर महाराष्ट्र सरकार की पत्रिका ‘लोकराज्य’ में भारत रत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की फोटो गलत ढंग से प्रकाशित कर उनकी अवमानना किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधितों के खिलाफ कडी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है.
सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि इस घटना के चलते डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का सम्मान करने वाले करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. संगठन ने इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित प्रबंधन के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. वंचित बहुजन आघाड़ी ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं. ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंबेडकरवादी संगठनों द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी. संगठन ने मुख्यमंत्री से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निर्णय लेने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.
ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष राहुल मेश्राम, रुग्णसेवक सुरेश तायडे, बालासाहब गारोडी, अक्षय देवकर, दत्ता गजभिये, महादेव रंगारी, अरविंद नगराले, सुधीर कांबले, अमृत इंगले, विजयपाल तायडे, मनोज माटे, नीलेश आईटी, शिवाजी बाबुर्डे, करण जाधव, अंबादास कोकाटे, वासुदेव तायडे, अमृत इंगले, नरेंद्र डोंगरे, साहबराव नाईक, रमेश आठवले, विलास तेलगोटे, बाबाराव गायकवाड, बबलू रामटेके आदि का समावेश था.

Back to top button