आयुष काले की सफलता

प्रतिनिधि/दि.२२
अमरावती– स्थानीय फ्रेंड्स कॉलनी स्थित स्वामी विवेकानंद साधना व क्रीड़ा मंडल के सदस्य तथा पीआर पोटे पाटिल इंटरनॅशनल स्कूल के छात्र आयुष निलेश काले ने सीबीएसई पैटर्न से १० वीं की परीक्षा में ९४ प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त की है. आयुष अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरू को देता है. आयुष भविष्य में इंजीनियर बनना चाहता है. आयुष की इस सफलता पर स्वामी विवेकानंद साधना व क्रीड़ा मंडल की ओर से सत्कार किया गया. इस समय मंडल के अध्यक्ष अमित मस्करे, सचिन कापसे, गोपाल महल्ले, अमोल घोम, विशाल भगत, राजेश शेलके, मंगेश ठाकरे, प्रज्वल घोम, निलेश काले, सचिन महल्ले, नकुल धरमकर, अथर्व वंजारी, मंगेश कावरे, राहुल काले, उत्सव शहा तथा मंडल के ज्येष्ठ सदस्य प्रदीप दीवान, राजु काले उपस्थित थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button