घर कामगार, मोलकरीन का कॉम्रेड बर्धन, सावित्रीबाई फुले को अभिवादन

अमरावती दि.12   -ऑल इंडिया ट्रेड युनियन काँग्रेस के नेतृत्व में घर कामगार-मोलकरीन संगठना ने क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत महासचिव कॉ. अर्धेदूभूषण बर्धन को अभिवादन किया. सावित्रीबाई फुले की जयंती निमित्त भाकप कार्यालय में ये महिलाएं एकत्रित हुई थी.
इस समय युनियन के पदाधिकारी कॉ.जे.एम. कोठारी की उपस्थिति में अभिवादन कार्यक्रम हुआ. इस अवसर पर इंदू बोके, संगीता जांभे, उषा ढवले, सरिता शिंदे, मंगला भोगे, कल्पना वैद्य, चंदा घाडगे, रंजना लेंडे, अनिता इंगले, सिंधु भोयर, वनमाला लेंडे, रंजना वैद्य आदि पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थी.

Back to top button