रविनगर में विकास काम का शुभारंभ

ज्येष्ठ नागरिको के हस्ते भूमिपूजन

अमरावती/ दि. 3- मनपा के पूर्व स्थायी समिति सभापति सचिन रासने द्बारा प्रस्तावित की गई. मनपा विकास निधि से प्रभाग क्रमांक 17 गडगडेश्वर अंतर्गत आनेवाले रविनगर में विकास काम का भूमिपूजन ज्येष्ठ नागरिको के हस्ते किया गया. रविनगर स्थित सरदार के घर से जयस्वाल के घर तक व बोडदे के घर से पाठक के घर तक ऐसे दो कांक्रीट रास्तों के काम का भूमिपूजन परिसर के ज्येष्ठ नागरिको के हस्ते किया गया.
इस अवसर पर पूर्व मनपा स्थायी समिति सभापति सचिन रासने, नखाते बाबूजी, अरूण पोहेकर, पदमाकर निभोंरकर, विजय मापारे, दर्शन गुलवाडे, देविदास बंडु चांदेकर, नरेन्द्र सदार, उमेश लाड, मुन्ना सईर, तुलसीदास बावनेर, बाल्या बिजवे, मंगेश कलसकर, विशाल वानखडे, निलेश उबंरकर, विनोद ठोसर, शुभम गौर, उदय सेवक, अखिलेश खडेकार, सौ. गाडे, सौ. मापरे, सौ. सरदार सहित परिसर के नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे. रास्ते के कांक्रीटीकरण के काम को लेकर परिसर के नागरिको ने पूर्व पार्षद सचिन रासने का अभिनंदन किया. वहीं सचिन रासने ने मनपा का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात भी अपनी जबाबदारी बखूबी निभाउंगा, ऐसा कहते हुए नागरिको का आभार माना.

Back to top button