जिलाधीश कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा

अमरावती-दि.15स्थानीय जिलाधीश कार्यालय के प्रांगण में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिलाधीश पवनीत कौर के हाथों समारोहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और ध्वजारोहण पश्चात जिलाधीश कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत का गायन करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी. इसके उपरांत जिलाधीश पवनीत कौर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात करते हुए उन्हें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर अतिरिक्त जिलाधीश रामदास सिध्दभट्टी, निवासी उपजिलाधीश आशीष बिजवल, उपजिलाधीश नरेंद्र फुलझेले, रणजीत भोसले, मनीष गायकवाड, राम लंके, विधि अधिकारी नरेेंद्र बोहरा, जिला नियोजन अधिकारी वर्षा भाकरे, अधिक्षक उमेश खोडके, नाझर किशोर चेडे, जिलाधीश के स्वीय सहायक अमित चेडे, डेविड चव्हाण, अंबादास काकडे, राजू हाते, चक्रधर रहाटे, सनी चव्हाण व सागर काले आदि उपस्थित थे.

Back to top button