परिचय सम्मेलन समाज व समय की जरुरत
सुनील खानझोडे का प्रतिपाद

* 200 युवक-युवतियों ने दिया परिचय
सुतार समाज पंचमुखी विश्वकर्मा विकास संस्था का आयोजन
अमरावती/दि.3– रविवार 1 दिसंबर को स्थानीय गाडगे नगर स्थित संत गाडगेबाबा समाधी मंदीर ट्रस्ट के प्रागंण में सुतार समाज- पंचमुखी विश्वकर्मा विकास संस्था अमरावती के संयुक्त तत्वधान में राज्यस्तरीय सुतार समाज वधु-वर परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस परिचय सम्मेलन में समाज के 200 से अधिक युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया. इस समय कार्यक्रम के अध्यक्ष के रुप में विराजमान प्रसिध्द उद्योजक व दानशूर तथा परतवाडा के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खानझोडे ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सुतार समाज का परिचय सम्मेलन को यह समय और समाज की जरुत बताया.
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया. इस समय मंच पर उद्घाटक के रुप में नागपुर के सामाजिक कार्यकर्ता पांडुरंगजी सातनोरकर उपस्थित थे. प्रमुख अतिथी के तौर पर मेहकर के विधायक संजय रायमुलकर, संगठन के पूर्व अध्यक्ष दिलीपराव आकोटकर, पंडीतराव देविकर (नागपुर), विष्णुपंत कुलवंत (मेहकर), प्रविण कुंडलकर, संजय ईश्वरकर, मनोहर तर्हालकर (अकोला),संजु अग्रवाल, उत्तमराव जोहरकर,, रामभाऊ राऊत, निलेश विश्वकर्मा, रजनी घोटेकर, हरिदास ताथुरकर, वीरेन्द्र दरवलकर, सुरेश देविकर, मनोज टवलारकर, जगन्नाथख झेगेकर, जयमाला खेडकर, मनीष कांडलकर, विष्णुपंत मोरेकर, बालासाहेब आकोटकर, रमाकांत वरुडकर, मुकुंद सुरते, अविनाश गव्हाणकर, वासुदेव बालापुरे, सुरेन्द्र निलटकर, अरुण वेरुलकर, राम येवतकर, उषा बालापुरे, मयंक तांबुसकर, नारायण जवलकर, प्रतिभा बेलोरकर, विनायक सेवकर, गोविंद पांढुरकर, चंद्रकांत माहुलकर, शरद खानझोडे मंचासीन थे. परिचय सम्मेलन में विदर्भ व राज्य भर से अनेक जिलों से युवक-युवतियां व उनके परिजनों ने कार्यक्रम में उत्स्फूर्त सहभाग लिया. कार्यक्रम को सभल बनाने के लिए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन अध्यक्ष श्रीराम गाढवे, गोवर्धन आसटकर, शोभा नवलकर, विजय उगलकर, दामोदर ओलोकर, अशोक बोरेकर, तुकाराम खेडकर, रवीन्द्र खलारकर, यशवंत वडस्कर, अरुण बानोकर, कमला अटालकर तथा उपवधु-उपवर पंजीयन विभाग के मधुकर देउलकर, सचिन ईश्वरकर, पराग नवलकर, अविनाश खेडकर, किशोर खेडकर, हेमंत पालेकर, सुधीर ठाणेकर, मनीष खरालकर, संतोष सिंगणापुरे, प्रेमचंद्र सिंगणापुरे, हरीश आकोटकर ने अथक परिश्रम किया. कार्यक्रम में विश्वकर्मा सेवा मंडल, गांधी नगर, सुतार विकास संस्था अमरावती, विश्वकर्मा मंदीर ट्रस्ट जेवड नगर अमरावती, जिला सुतार समाज समन्वय समिति अमरावती, विश्वकर्मा युवाशक्ति बहुउद्देशीय मंडल अंबाविहार अमरावती ने भी सहयोग किया.





