एटीएम कार्ड चुराकर 2.91 लाख रुपए निकाले, मामला दर्ज

राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती /दि.26– शहर के एक धार्मिक संस्थान के भक्त निवास में रुके व्यक्ति की बैग से एटीएम कार्ड चुराकर 2 लाख 91 हजार रुपए निकाले गये. यह घटना शनिवार 24 मई को उजागर हुई. इस प्रकरण में संबंधित व्यक्ति की शिकायत पर राजापेठ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक जिस संदिग्ध पर मामला दर्ज किया गया है. उसका नाम जलगांव जिले के वरणगांव निवासी नितिन एकनाथ गुलमालकर है. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला निवासी विजयकुमार लक्ष्मणराव सोनकर (54) और नितिन गुलमालकर दोनों 10 अप्रैल को शहर के एक धार्मिक संस्थान के भक्त निवास के एक ही कमरे में रुके थे. मध्य रात्रि के बाद दो से तीन बजे के दौरान नितिन गुलमालकर ने विजयकुमार की बैग खोलकर उसमें से एटीएम काड र्चुराया. पश्चात उसने 10 से 30 अप्रैल के दौरान उसके बैंक खाते से 2 लाख 91 हजार रुपए निकाल लिये. यह मामला ध्यान में आते ही विजयकुमार सोनकर ने शनिवार 24 मई को राजापेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने नितिन गुलमालकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button