स्व. गोकुल घोरपडे का नेत्रदान

अमरावती/दि.11 – कविठा रोड कांडली, तहसील परतवाडा निवासी गोकुल किशोर घोरपडे का हाल ही में निधन हो गया. वह 38 वर्ष के थे. घोरपडे परिवार ने इस दुख की घडी में भी स्व. गोकुल किशोर घोरपडे का नेत्रदान करने का निर्णय लिया. इसके लिए उन्होंने अमरावती के दिशा ग्रुप व दिशा एज्युकेशन फाऊंडेशन द्वारा संचालित दिशा इंटरनॅशनल आय बँक इस धर्मदाय नेत्रपेढी से संपर्क किया. दिशा ग्रुप के सचिव स्वप्निल गावंडे, दिशा आय बँक के डेप्युटी मेडिकल डिरेक्टर डॉ. अंकित हरवानी, हिमांशू बंड, अनिल देशमुख ने स्व. गोकुल के नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की.





