शादी के मौसम में अमरावती-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन हाउसफुल
यात्रियों को हो रही है परेशानी

अमरावती/दि.25 – दिवाली और तुलसी विवाह समाप्त होने के बाद अब विवाह समारोह शुरू हो गए है. इस कारण अमरावती-नागपुर इंटरसिटी , जबलपुर एक्सप्रेस, बडनेरा-नागपुर मार्ग से चलनेवाली हावडा मेल, शालीमार एक्सप्रेस, महाराष्ट्र एक्सप्रेस, हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गितांजलि तथा अमरावती- वर्धा मेमू ट्रेनों में भीड बढ गई है.
अमरावती-अजनी (नागपुर) इंटरसिटी एक्सप्रेस यह सुबह 5.30 बजे रवाना होती हैं. एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई जाती है. अनेकों को 9 से 10 बजे तक मुहूर्त के विवाह में उपस्थित रहने के लिए भागदौड करना पडता हैं. चांदूर रेलवे, धामणगांव रेलवे, पुलगांव, वर्धा और नागपुर में समारोह में उपस्थित रहने के लिए इंटरसिटी ट्रेन यात्रियों की सुविधा की हैं. इंटरसिटी सुबह 8.30 बजे अजनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है. बडनेरा से हावडा मेल, शालीमार एक्सप्रेस, दोपहर को महाराष्ट्र एक्सप्रेस, हावडा सुपरफास्ट, गितांजलि आदि ट्रेने गुजरती है. शाम 6.20 बजे की अजनी-अमरावती इंटरसिटी से अमरावती लौटना सुविधा का हैं.
एसटी की तुलना में किराया कम रहने से ट्रेन यात्रियों की पसंद
बडनेरा से जानेवाली ट्रेन यह एसटी की तुलना में सस्ती और सुलभ पर्याय है. विशेष यानी पुरूष वर्ग ट्रेनों से सफर करने को प्राथमिकता देते है, क्योेंकि एसटी में महिला यात्रियों की भीड काफी बढी है. साथ ही एसटी से सफर करने पर काफी समय भी लगता है. उस तुलना में सुपरफास्ट ट्रेन तीन घंटे में नागपुर पहुंचती है. टिकट भी 90 रुपए हैं. उस तुलना में एसटी का टीकट 250 रुपए हैं. साथ ही समय भी 3.45 घंटे लगता हैं, ऐसी जानकारी यात्रियों ने दी. इस कारण अमरावती और बडनेरा से नागपुर जानेवाली ट्रेन की द्बितीय श्रेणी में भीड बढी हैं.





